नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अंबेडकर चौराहे पर मां जगदंबिका की महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ठेकेदार समर बहादुर सिंह, प्रधान सतीश मिश्रा और वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों भक्तों ने उतारी मां की आरती, समिति ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित
शुकुल बाजार, अमेठी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शुकुल बाजार में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कस्बे में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। अमेठी जनपद में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले शुकुल बाजार के दुर्गा पूजा महोत्सव को देखने के लिए आसपास के कई जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा कस्बा मां भगवती की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।
इसी क्रम में अंबेडकर चौराहे पर नवदुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित मां जगदंबिका की महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महाआरती में ठेकेदार समर बहादुर सिंह, हुसेनपुर के प्रधान सतीश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, बीसीपीएम उदय राज यादव, पत्रकार विकास शुक्ला, डॉ. आशुतोष शुक्ला, विवेक मिश्रा और नीरज त्रिपाठी सहित सैकड़ों भक्तगण शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से मां जगदंबिका की आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की।महाआरती के दौरान पूरा परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मां भगवती के दर्शन किए।
धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया।इस अवसर पर नवदुर्गा पूजा समिति के सदस्य प्रेम गुप्ता, सतीश पाल तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने महाआरती में शामिल अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।शुकुल बाजार का दुर्गा पूजा महोत्सव प्रत्येक वर्ष अपनी भव्यता, आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों के लिए चर्चा में रहता है। नवरात्र के दौरान यहां दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती है।
swatantra prabhat swatantra prabhat news amethi news uttar pradesh news Shukul Bazar News Cultural Heritage India Amethi Latest News Navratri Festival 2026 Navratri Celebration Religious Festival India Spiritual Gathering Hindu Festival Religious Harmony Festival News Shukulpur Amethi Durga Puja Mahotsav Shukul Bazar Durga Puja Sharadiya Navratri Maa Jagdambika Maha Aarti Navdurga Puja Samiti Maa Durga Worship Durga Aarti Devotional Events Durga Puja Celebration Samajik Ekta


Comments