स्कॉटलैंड में करण टैकर ने शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग, बदले लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Abhinav Shukla Picture
Published On

                   स्वतंत्र प्रभात।

मुंबई। अभिनेता करण टैकर ने स्कॉटलैंड में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग के पहले दिन की झलक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने अपने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। करण की पोस्ट में नए सफर की शुरुआत के साथ उनके आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर भी कई संकेत मिले हैं।

करण ने पर्दे के पीछे की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “एक नया प्रोजेक्ट, एक नया चैप्टर और एक बड़ा रिस्क। अभी ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन कभी-कभी सबसे बड़े रिस्क ही सबसे रोमांचक सफर की शुरुआत करते हैं। अभी और भी बहुत कुछ आने वाला है।”

अभिनेता ने फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट की कहानी और अन्य जानकारियों को गोपनीय रखा है। हालांकि, उनके संदेश से साफ है कि वह इस नई शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हैं। स्कॉटलैंड में शूटिंग शुरू होने के साथ ही अब दर्शकों को इंतजार है कि करण इस बार किस तरह की भूमिका में नजर आएंगे।

इस प्रोजेक्ट के लिए करण का बदला हुआ लुक भी चर्चा में है। बढ़े हुए बाल और घनी दाढ़ी में उनका रफ-टफ अंदाज प्रशंसकों का ध्यान खींच रहा है। उनके नए लुक को देखकर प्रोजेक्ट की कहानी और किरदार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, फिल्म या सीरीज के नाम, कहानी और अन्य कलाकारों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

नवरात्रि की यादों में खोईं अभिनेत्री आस्था, बचपन में रोज जाती थीं मंदिर, मेले में करती थीं खरीदारी Read More नवरात्रि की यादों में खोईं अभिनेत्री आस्था, बचपन में रोज जाती थीं मंदिर, मेले में करती थीं खरीदारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण टैकर के पास कई अन्य प्रोजेक्ट भी हैं। स्कॉटलैंड में नई शूटिंग शुरू होने के साथ उनका आने वाला समय व्यस्त रहने वाला है। फिलहाल, प्रशंसकों को उनके अगले अपडेट और इस नए प्रोजेक्ट से जुड़े खुलासों का इंतजार है।

पलवल में 51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, 10 दिन की मशक्कत के बाद मिली सफलता Read More पलवल में 51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, 10 दिन की मशक्कत के बाद मिली सफलता

 

टाइगर श्रॉफ की नई तस्वीरों पर सवाल, हमले के दो दिन बाद चोट के निशान नहीं दिखने पर सोशल मीडिया पर चर्चा Read More टाइगर श्रॉफ की नई तस्वीरों पर सवाल, हमले के दो दिन बाद चोट के निशान नहीं दिखने पर सोशल मीडिया पर चर्चा

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें