नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अमर शहीद झूरी सिंह के जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
इस दौरान देश की आजादी के लिए उनके योगदान और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी को सम्मानित भी किया गया
भदोही। 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद झूरी सिंह का जन्मोत्सव शहीद झूरी सिंह स्मारक स्थल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देश की आजादी के लिए उनके योगदान और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शहीद झूरी सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों का जीवन देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उनके त्याग, साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने शहीदों की विरासत और उनके योगदान को सहेजने के महत्व पर भी जोर दिया।
समारोह में जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. जयकुमार सिंह, युवा नेता डीएम सिंह गहरवार, भाजपा नेत्री स्नेहलता श्रीवास्तव, सभासद रीना श्रीवास्तव, भाजपा नेता अभयराज सिंह, जेएनवीएस कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक राजेश पाठक, सहायक प्रधानाचार्य लवकुश दुबे, ग्राम प्रधान महेश्वरी प्रसाद शुक्ला और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में त्रिभुवन नारायण सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजमणि पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पांडेय, रमेश दुबे और नन्हेंलाल सरोज समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी शहीद को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन शहीद झूरी सिंह के प्रपौत्र डॉ. रामेश्वर सिंह ने किया।
swatantra prabhat swatantra prabhat news Bhadohi News uttar pradesh news Local News Uttar Pradesh freedom fighters tribute Indian independence movement Youth Inspiration bhadohi latest news District Magistrate Shailesh Kumar Bhadohi Administration 1857 Revolt Shaheed Jhoori Singh Desh Bhakti Jhoori Singh Jayanti Indian Freedom Fighters Shaheed Memorial Ceremony Freedom Struggle India Martyrs Tribute Ceremony Patriotic Event India Vinay Tripathi National Heroes of India Historical Heritage India Indian Revolution 1857 Martyrdom and Sacrifice


Comments