मां की विदाई पर नम हुई आंखें, गूंजे जयकारे, सिधौल में तालाब में हुआ बिसर्जन

घाटमपुर शारदीय नवरात्र के समापन पर बुधवार को घाटमपुर तहसील क्षेत्र में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं का कृत्रिम तालाबों में विसर्जन किया गया,,

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण।
 
घाटमपुर शारदीय नवरात्र के समापन पर बुधवार को घाटमपुर तहसील क्षेत्र में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं का कृत्रिम तालाबों में विसर्जन किया गया,,नौ दिनों तक पूजा अर्चना के बाद मां की विदाई के लिए श्रद्धालु सड़कों पर उतरे डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और अबीर गुलाल ढालते भक्तों के बीच विसर्जन यात्रा निकाली गई,,इस दौरान मां के जयकारों से माहौल भक्ति मय बना रहा,, क्षेत्र के विभिन्न गांवों कस्बों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजा कर बिसर्जन के लिए लेजाया गया,डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा और बच्चे झूमते नजर आए, श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर उत्सव मनाया,, विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त मा दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े,,नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करने के बाद बुधवार को बिदाई के समय श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह के साथ भावुकता भी नजर आई,, भक्तों ने मां से परिवार की सुख सम्रद्धि की खुशहाली की कामना की, पुलिस की मौजूदगी के साथ क्रतिम तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया,,, इसके साथ ही नवरात्र उत्सव का समापन हो गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें