भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने शिक्षक मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पार्टी समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया।
स्वतंत्र प्रभाव संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने जनपद के नौगढ़, बांसी, खेसरहा, बर्डपुर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क किया तथा मतदान केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने शिक्षक मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पार्टी समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह किया।
वहीं, नौगढ़ मतदान स्थल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस अवसर पर विधायक राजा जय प्रताप सिंह, चुनाव संयोजक अजय उपाध्याय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, रामकुमार कुंवर, नगर पालिका अध्यक्ष सिद्धार्थनगर,गोविंद माधव, दिलीप चतुर्वेदी, केशभान राय, विजय कांत चतुर्वेदी, बजरंगी वर्मा, आशीष शुक्ला, रमेश मणि त्रिपाठी, विक्की रस्तोगी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
siddharthnagar news Uttar Pradesh Political News ध्रुव कुमार त्रिपाठी Dhruv Kumar Tripathi BJP Siddharthnagar मतदान केंद्र निरीक्षण #SwatantraPrabhat Deepak Maurya राजा जय प्रताप सिंह Satish Dwivedi उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव UP MLC Election 2026 Gorakhpur Faizabad Teachers Constituency नौगढ़ मतदान केंद्र बांसी मतदान केंद्र सिद्धार्थनगर शिक्षक चुनाव गोरखपुर फैजाबाद एमएलसी चुनाव भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या सतीश द्विवेदी खेसरहा मतदान केंद्र बर्डपुर मतदान केंद्र शिक्षक निर्वाचन 2026 भाजपा चुनाव अभियान शिक्षक मतदाता Teacher Voter Participation


Comments