नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सिद्धार्थनगर : बढ़नी में डीजे के भीषण शोर के बीच 2 दिन के मासूम की मौत
जिले के बढ़नी कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे के कानफोडू शोर और तेज कंपन के बीच दो दिन के नवजात शिशु की सांसें थम गईं
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के बढ़नी कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे के कानफोडू शोर और तेज कंपन के बीच दो दिन के नवजात शिशु की सांसें थम गईं। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार की रात घटी इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। नवजात की मौत के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
हालांकि कस्बे के जागरूक नागरिकों ने इस खतरे को लेकर पहले ही आलाधिकारियों को आगाह किया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, बढ़नी कस्बे के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और जागरूक निवासियों ने त्योहारों के दौरान बजने वाले अनियंत्रित और अत्यधिक तेज आवाज वाले डीजे को लेकर पहले ही कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।
5 अक्टूबर को नागरिकों ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन को लिखित ज्ञापन सौंप कर डीजे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी कि डीजे के भारी साउंड सिस्टम और कंपन से बुजुर्गों, मरीजों और छोटे बच्चों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का जन्म 18 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में हुआ था। बताया जाता है कि विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे का शोर और कंपन बेहद तेज था।
रात लगभग 11:30 बजे बजे अचानक डीजे के भीषण शोर के बीच नवजात जोर-जोर से रोने लगा और देखते ही देखते उसकी सांसें थम गईं। परिजनों का आरोप है कि डीजे के असहनीय शोर और धमक के कारण ही बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रात में शोहरतगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और मामले में निष्पक्ष जांच व उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
swatantra prabhat swatantra prabhat news uttar pradesh news durga visarjan police investigation Siddharthnagar Latest News District Magistrate Siddharthnagar Community Safety Breaking News Uttar Pradesh Mayank Dwivedi Dhebarua Police Station Durga Idol Immersion Siddharthnagar News Badhni News Newborn Baby Death DJ Sound Pollution Loud DJ Sound Noise Pollution India Newborn Death Investigation Shorhathgarh News Festival Safety Excessive Noise Pollution Public Safety Concerns Infant Health and Safety Loudspeaker Noise Issue


Comments