नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
गौरा विधायक ने गौरा चौकी में क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
मनकापुर, गोंडा
। गौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने गुरुवार को गौरा चौकी में एक नवीन क्षेत्रीय कार्यालय का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। ग्रामीण अंचलों की समस्याओं और आमजन की आवाज को प्रमुखता से उठाने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने की बात कही और नवीन क्षेत्रीय कार्यालय के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी क्षेत्रीय स्तर पर पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर अरुण मिश्रा, रंजीत शुक्ला, राहुल उर्फ बबलू शुक्ला, रिंकू, अकबर अली, अशफाक आलम, दुर्गा पटेल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
gonda news uttar pradesh news स्थानीय समाचार विधायक प्रभात कुमार वर्मा गोंडा समाचार क्षेत्रीय विकास गौरा चौकी निष्पक्ष पत्रकारिता क्षेत्रीय कार्यालय उद्घाटन #SwatantraPrabhat Journalism News पत्रकारों की भूमिका Mankapur News Prabhat Kumar Verma मनकापुर समाचार गौरा विधानसभा पत्रकारिता समाचार निर्भीक पत्रकारिता ग्रामीण पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती अरुण मिश्रा रंजीत शुक्ला राहुल बबलू शुक्ला अकबर अली अशफाक आलम दुर्गा पटेल


Comments