बिस्कोहर के कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के 74 विद्यार्थी लुंबिनी के लिए शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुए

बिस्कोहर स्थित कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के 74 छात्र रविवार को नेपाल के लुंबिनी के लिए शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुए। यह दल विद्यालय निदेशक आकाश मिश्रा के नेतृत्व में गया है, जिसमें शिक्षक भी शामिल हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
 
बिस्कोहर स्थित कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के 74 छात्र रविवार को नेपाल के लुंबिनी के लिए शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुए। यह दल विद्यालय निदेशक आकाश मिश्रा के नेतृत्व में गया है, जिसमें शिक्षक भी शामिल हैं।
 
भ्रमण के दौरान विद्यार्थी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में चीन, कोरिया, कंबोडिया और श्रीलंका के मंदिरों को देखेंगे। लुंबिनी बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है।
 
यहां अलग-अलग देशों के मंदिर अपनी खास कला और संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। इन मंदिरों को देखकर छात्रों को विभिन्न देशों की कला, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को करीब से जानने का मौका मिलेगा।
 
भ्रमण दल में शिक्षक शिव कुमार पांडेय, शिवा पांडेय, गरिमा, कीर्ति, अमृता, इस्लाम, दुर्गेश, खालिद और वीरेंद्र भी शामिल हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें