नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
डीएम एसपी द्वारा कस्बा जगदीशपुर में पैदल गश्त कर दशहरा मेला/रामलीला स्थल का किया निरीक्षण
इस दौरान एसपी अमेठी द्वारा आयोजित दशहरा मेला/रामलीला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया
अमेठी । दशहरा पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करने हेतु जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थानाक्षेत्र जगदीशपुर अंतर्गत कस्बा जगदीशपुर में पैदल गश्त किया गया।
इस दौरान एसपी अमेठी द्वारा आयोजित दशहरा मेला/रामलीला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं एवं अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं मेले/रामलीला स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से संवाद स्थापित कर पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।
साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की गई। जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कतापूर्वक निरंतर भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
swatantra prabhat uttar pradesh police swatantra prabhat news amethi police amethi news uttar pradesh news Law and order Amethi Latest News Public Safety police patrolling peace and harmony festival security Jagdishpur Police Jagdishpur news Community Policing Dussehra 2026 Dussehra Mela Fire Safety Arrangements Dussehra Security Arrangements Ramleela Security Amethi DM SP Amethi Sarvanan T Dussehra Festival India Ramleela Festival Musafirkhana CO


Comments