नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मोहनलालगंज तहसील में अधिवक्ताओं से मिले सांसद और पूर्व विधायक, कांती सिंह के लिए मांगे वोट
स्नातक खंड निर्वाचन में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांती सिंह के समर्थन में बुधवार को मोहनलालगंज तहसील परिसर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
मोहनलालगंज, लखनऊ।
लखनऊ
स्नातक खंड निर्वाचन में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी कांती सिंह के समर्थन में बुधवार को मोहनलालगंज तहसील परिसर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सपा सांसद आरके चौधरी और मोहनलालगंज के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने अधिवक्ताओं के चैंबरों में पहुंचकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान नेताओं ने अधिवक्ताओं से संवाद कर चुनाव में सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए समर्थन मांगा।
सांसद आरके चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और प्रदेश के विकास के लिए शिक्षित नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा, रोजगार और किसानों के हितों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है। नेताओं ने अधिवक्ताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और कांती सिंह के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था से समाज और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। अभियान के दौरान अधिवक्ताओं से प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की गई। तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी दिखाई दी और सपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव श्रवण यादव, महामंत्री रामलखन यादव, रविशंकर रावत, अच्छे लाल रावत, जयविंद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संतोष रावत, अरुणेश प्रताप सिंह उर्फ दल्लू, राजू कुरैशी, राज किशोर रावत उर्फ राजू, उमेश यादव, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल यादव, बृजेश जायसवाल, अशर्फी लाल धीमान, अनुपम मोनी, सुरेन्द्र यादव, मैकू लाल रावत, हरीशंकर रावत, मनीष यादव, मनोज यादव और छोटू यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
swatantra prabhat lucknow news uttar pradesh news Samajwadi party SP candidate mohanlalganj news MOHANLALGANJ LUCKNOW Farmers welfare Uttar Pradesh Politics UP Political News Youth Employment Samajwadi Party news local news lucknow Democratic Participation Education Reform Political Campaign Advocate Community Kanti Singh RK Chaudhary Ambrish Singh Pushkar Graduate Constituency Election UP Legislative Council Election Advocate Outreach Campaign Election Campaign 2026 Kanti Singh Campaign


Comments