सोनभद्र में 22 अक्टूबर से विकास खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकें, सरकारी योजनाओं की होगी समीक्षा

दिसंबर तक विभिन्न विकास खण्डों में होंगी BLBC बैठकें, शाखा प्रबंधकों की उपस्थिति अनिवार्य

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया है कि विकास खण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की दिसंबर, 2026 त्रैमास की बैठकों का आयोजन जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। इसके तहत 22 अक्टूबर, 2026 को कोन विकास खण्ड में इंडियन बैंक, कोन के संयोजकत्व में विकास खण्ड कार्यालय, कोन में बैठक आयोजित होगी।

इसी क्रम में 26 अक्टूबर को बभनी विकास खण्ड कार्यालय में इंडियन बैंक, चपकी के संयोजकत्व में, 02 नवंबर को दुद्धी विकास खण्ड कार्यालय में इंडियन बैंक, दुद्धी के संयोजकत्व में, 04 नवंबर को करमा विकास खण्ड कार्यालय में आर्यावर्त बैंक, करमा के संयोजकत्व में तथा 06 नवंबर को घोरावल विकास खण्ड कार्यालय में इंडियन बैंक, खरुआंव के संयोजकत्व में बैठक आयोजित की जाएगी।

मेघनाथ वध , संजीवनी प्रसंग ने श्रद्धालुओ को भाव विभोर किया Read More मेघनाथ वध , संजीवनी प्रसंग ने श्रद्धालुओ को भाव विभोर किया

इसी प्रकार 17 नवंबर को चोपन विकास खण्ड कार्यालय में इंडियन बैंक, सलखन के संयोजकत्व में, 19 नवंबर को चतरा विकास खण्ड कार्यालय में इंडियन बैंक, रामगढ़ के संयोजकत्व में, 25 नवंबर को इंडियन बैंक, रेनुकूट शाखा में म्योरपुर विकास खण्ड की बैठक, 01 दिसंबर को नगवां विकास खण्ड कार्यालय में इंडियन बैंक, खलियारी के संयोजकत्व में तथा 03 दिसंबर, 2026 को राबर्ट्सगंज विकास खण्ड कार्यालय में इंडियन बैंक, राबर्ट्सगंज के संयोजकत्व में बैठक आयोजित की जाएगी।

कोन में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जोरदार स्वागत,  किया पार्टी  कार्यकर्ताओं  से जनसंवाद Read More कोन में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जोरदार स्वागत, किया पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंवाद

इन सभी बैठकों का समय सायं 3:30 बजे निर्धारित किया गया है। बैठकों में संबंधित बैंक शाखाओं एवं ब्लॉक कार्यालयों को समय से सूचित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More ऐतिहासिक रहा बाजार शुकुल का दशहरा मेला कई जनपदों से आए दर्शक

बैठकों में जमा, ऋण एवं ऋण-जमा अनुपात की समीक्षा, वार्षिक ऋण योजना 2026-27 की प्रगति, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA), मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना (MYSY), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना (MMGRY), मुद्रा योजना, पीएम सूर्यघर योजना एवं अन्य सरकार प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग, विभिन्न बीमा योजनाओं (PMSBY, PMJJBY), अटल पेंशन योजना, बैंक ऋणों की वसूली, स्वयं सहायता समूहों (SHG-NRLM) की प्रगति, आरसेटी में प्रशिक्षण हेतु नामांकन एवं क्रेडिट लिंकेज, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा खरीफ/रबी 2026 की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर चर्चा की जाएगी। अन्य विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से विचार किया जाएगा। अनुपस्थित शाखा प्रबंधकों की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा स्वयं की जाएगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार