मंगल कलश एवं रथ यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगी श्रीमद्भगवद् कथा

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

आचार्य धर्मराज तिवारी कराएंगे कथा का रसपान, 2 नवंबर को होगा भंडारा।

अकबरपुर, अंबेडकर नगर।

नगर पालिका परिषद अकबरपुर के सेवानिवृत बड़े बाबू बृजेश कुमार शुक्ला के यहां रविवार को मंगल कलश एवं रथ यात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।

कलश यात्रा में प्रभारी खेल प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर  योग गुरु शैलेंद्र कुमार दुबे, रणविजय पांडेय, अवधेश कुमार पांडेय, दीपक दुबे, राम सागर पांडेय, वीरेंद्र पांडेय और गोली तिवारी, एमपी तिवारी, पंकज पांडेय, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

किसान यूनियन (टिकैत) के जिला कार्यालय में मारपीट, पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप; 2.70 लाख रुपये लूटने का दावा Read More किसान यूनियन (टिकैत) के जिला कार्यालय में मारपीट, पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप; 2.70 लाख रुपये लूटने का दावा

आयोजकों के अनुसार, 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास आचार्य धर्मराज तिवारी प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। वहीं, दो नवंबर 2026 को प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

एल्डिको शौर्य में डांडिया उत्सव, महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Read More एल्डिको शौर्य में डांडिया उत्सव, महिलाओं की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम के मुख्य यजमान शांति शुक्ला एवं बृजेश कुमार शुक्ला हैं। आयोजन श्री गणपति होटल एवं मैरिज लॉन, कृष्णा नगर कॉलोनी, अकबरपुर, जनपद अंबेडकर नगर में हो रहा है।

वाइब्रेंट विलेज कुमराहा में एसएसबी ने वितरित की कुर्सियां और मेजें Read More वाइब्रेंट विलेज कुमराहा में एसएसबी ने वितरित की कुर्सियां और मेजें

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा प्रसाद एवं भंडारे में शामिल होने की अपील की है।

Post Comments

Comments