पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे बाबा राजा

सरेनी से तीसरी बार वर्तमान विधायक के बेटे दिव्यांबर सिंह इस बार चुनावी दंगल में कर सकते हैं आजमाइश  युवा सोच के चलते दिव्यांबर सिंह का नवयुवकों के बीच व्यवहार कुशल किरदार उभर कर आ रहा सामने , पिता से भी ज्यादा सरल पुत्र

Abhinav Shukla Picture
Published On

लालगंज रायबरेली।  समाजवादी पार्टी से वर्तमान विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ राजा अजय को कौन नहीं जानता। रायबरेली की राजनीति में एक जाना माना नाम है। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए इनके बेटे दिव्यांबर सिंह राजा बाबा अब राजनीति में उतर चुके हैं हालांकि वह समाजसेवी हैं लेकिन उनकी छवि एक उभरते हुए  युवा नेता के रूप में पिछले कुछ दिनों में उभर कर सामने आई। 
 
दिव्यांबर सिंह रायबरेली जनपद के सरेनी विधानसभा के खजूर गांव से ताल्लुक रखते हैं और राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा में वह खासी रुचि रखते हैं इनके पिता देवेंद्र प्रताप सिंह राजा अजय समाजवादी पार्टी से वर्तमान विधायक हैं।
 
दिव्यांमार सिंह समाज सेवा के साथ अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालने की जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं दिव्यांबर का कहना है कि उनके क्षेत्र में हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान का मिशन लेकर आगे बढ़ना उनका संकल्प है दिव्यांबर सिंह का कहना है कि हर नागरिक और राजनेता का यह कर्तव्य बनता है की देश और समाज के लिए जिए तथा पुण्य भूमि के लिए और मातृभूमि के लिए जीए पिछले 4 साल की पृष्ठभूमि में सरेनी की राजनीति में युवा चेहरे के तौर पर दिव्यांबर सिंह उर्फ बाबा राजा का चेहरा उभर कर सबसे ज्यादा सामने आया लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान धीरे-धीरे लोगों तक पहुंच रहा है उनके इस मिशन में युवाओं का एक बड़ा तबका जुड़ता जा रहा है। 2002 में पहली बार विधायक बने देवेंद्र प्रताप सिंह ने 2012 और 2022 से अब तक विधानसभा सरेनी की कमान संभाले हुए हैं देवेंद्र प्रताप सिंह को उनके क्षेत्र की जनता मृदुभाषी और सहज मिलनसार विधायक के तौर पर भी जानती है। पर उसी जनता का मानना है कि पिता से ज्यादा सरल और सहज उनका पुत्र दिव्यांबर सिंह है जो पिता से ज्यादा प्रभावशाली चेहरा राजनीति में उभरेगा हमारे संवाददाता द्वारा कई गांव में आवाम से मत जाना तो जनता का कहना है कि वह दिव्यांबर सिंह को अपने विधायक के तौर पर चुनाव करेगी।
 
 
 
*ऐतिहासिक दंगल में नेतृत्व करते नजर आए बाबा राजा*
 
 
एकादशी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह की कोठी खजूर गांव में ऐतिहासिक दंगल का आयोजन राजा अनन्त सिंह की स्मृति में किया गया जहां प्रदेश के अलग-अलग कोनों से पहुंचे पहलवानों ने आजमाइश दिखाई इस दौरान दिव्याबर सिंह दंगल क्षेत्र में चहल कदमी करते हुए उपस्थित जनता जनार्दन का अभिवादन और पहलवानों का उत्सवर्धन करते नजर आए।

About The Author

Post Comments

Comments