धू-धू कर जला दशानन, 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

करमा में दशहरा मेले का भव्य आयोजन, राम-रावण युद्ध की लीला देख भावविभोर हुए दर्शक

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

करमा/सोनभद्र-

करमा में दश दिवसीय रामलीला के तहत गुरुवार को रावण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर दशहरा मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला धू-धू कर जला तो पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

IMG-20261020-WA0096(1)

टूण्डला के सुभाष चौराहे पर स्थापित होगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा, भूमि पूजन संपन्न Read More टूण्डला के सुभाष चौराहे पर स्थापित होगी लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा, भूमि पूजन संपन्न

कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब चार बजे मदैनिया स्थित हनुमान मंदिर से निकली शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा करमा बाजार स्थित रामलीला मंच तक पहुंची। इसके बाद राम और रावण की सेनाओं के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। अंततः भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। वहीं, हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका से माता सीता को लाने के प्रसंग का भी कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय किया।

उ.प्र. राज्य कर्मियों की पुस्तकों पर एक-एक लाख रूपये के पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र  आमंत्रित  Read More उ.प्र. राज्य कर्मियों की पुस्तकों पर एक-एक लाख रूपये के पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र  आमंत्रित 

रामलीला के मंचन के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा। रावण दहन के साथ ही दशहरा मेले का उत्साह चरम पर पहुंच गया। मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करमा पुलिस क्षेत्र में लगातार भ्रमण करती रही। पुलिस की सतर्कता के बीच दशहरा मेला सकुशल संपन्न हुआ।

बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, पति के साथ बिठूर दर्शन कर लौट रही थी, हादसे में पति बाल-बाल बचा Read More बाइक से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, पति के साथ बिठूर दर्शन कर लौट रही थी, हादसे में पति बाल-बाल बचा

कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मानंद तिवारी ने किया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष रामपति पटेल, उपाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह, प्रबंधक केपी सिंह सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दशहरा पर्व ने एक बार फिर समाज को सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें