जिलाधिकारी ने गौरीबाजार और बैतालपुर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को गौरीबाजार और बैतालपुर विकास खंडों में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

देवरिया। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को गौरीबाजार और बैतालपुर विकास खंडों में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
 
डीएम ने संबंधित अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 
जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा मतदान के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments