रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और उल्लास के साथ मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव

भजन, नृत्य प्रतियोगिता और रामायण मंचन ने मोहा मन, नवमी पर हवन-कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/ उत्तर प्रदेश -

एनटीपीसी परिसर स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।17 अक्टूबर को लखनऊ से आए अग्निहोत्री बंधुओं की भजन प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। शंखनाद प्रतियोगिता में अपर महाप्रबंधक ब्रजेश कुमार यादव ने प्रथम तथा मानव संसाधन विभाग के अमित केसरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख, कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

18 अक्टूबर को आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। मुख्य अतिथि संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। धार्मिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्करित किया गया।

त्योहारों को लेकर टूण्डला में सड़क पर उतरे डीआईजी, डीएम और एसएसपी, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था Read More त्योहारों को लेकर टूण्डला में सड़क पर उतरे डीआईजी, डीएम और एसएसपी, पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण लखनऊ से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामायण मंचन रहा। कलाकारों ने नारद, रावण और भगवान श्रीराम की भूमिका का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अतिथियों ने कलाकारों के अभिनय और मंचन की सराहना की। नवमी के पावन अवसर पर हवन, कन्या पूजन एवं सनातन धर्म ध्वजा की स्थापना किया गया।

जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया नवरात्रि का पावन पर्व Read More जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया नवरात्रि का पावन पर्व

तत्पश्चात विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महाप्रबंधक हेमेश वार्ष्णेय स्वयं प्रसाद वितरित करते रहे। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, कीर्ति वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख राजेश बोईपाई, मंदिर समिति के अध्यक्ष

इटवा में आयोजित हुआ फलाहार कार्यक्रम Read More इटवा में आयोजित हुआ फलाहार कार्यक्रम

योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, बीएमएस के महामंत्री एस एन पाठक, मंदिर समिति के महासचिव प्रमोद द्विवेदी, उदय उपाध्याय, विजय गुप्ता,अनिल त्रिपाठी, सूरज प्रजापति, ईवा के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह सहित एनटीपीसी के अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अनन्त मोहन ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने में मंदिर एवं पूजा समिति के सदस्यों तथा सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें