सिद्धार्थनगर : वीबी - जी राम जी योजना (ग्रामीण) में अधिकारी बने ठीकेदार तो कैसे हो जांच
पोखरे में भरा है पानी कागजों पर चल रहा है मजदूरों का फावड़ा
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के बर्डपुर विकास के ग्राम पंचायत बर्डपुर नम्बर 10 में वीबी- जी राम जी योजना (ग्रामीण) में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गई है, इस ग्राम पंचायत के चार प्रोजेक्ट पर 124 श्रमिक कागज में चल रहे है केवल फोटो खिंचवाया जा रहा है। यहां एक प्रोजेक्ट देवरिया गांव के राम अचल के खेत के पास पोखरा खुदाई कार्य पर 36 लेबर कागज में चलाये जा रहे है, कोई कार्य नहीं हुआ ।
विडंबना इस बात की है कि पोखरे में पानी भरा हुआ है जो तस्वीर बता रही हैं। परियोजना पर यहां केवल श्रमिकों की हाजिरी लगवाई जा रही है। इस प्रकार प्रतिदिन कई हजार का चूना लगाकर सरकारी धन का बंदरबाट हो रहा है।
सूत्रों की माने तो इस ब्लॉक में जांच कर कार्रवाई इस कारण से नहीं होती है कि अधिकारी बने ठेकेदार तो कैसे हो जांच। यहां व्यापक स्तर पर सिस्टम से लुट मचा हुआ है। बर्डपुर नम्बर 10 इस समय कुल 4 परियोजना चल रहा है । देवरिया गांव के राम अचल के खेत के पास पोखर की खुदाई कार्य में 36 लेबर कागज में चल रहे है, तो वही दूसरा कार्य संजय के घर से भुसावल के खेत तक नाला खुदाई कार्य पर 29 लेबर चल रहे है। तथा कब्रिस्तान से गांव तक चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य पर 30 लेबर तथा चुने के खेत से करीमपुर सरहद तक नाला खुदाई कार्य पर 29 लेबर यह सभी श्रमिक सिर्फ और सिर्फ कागजों में चल रहे हैं।यहां चारों परियोजनाओं पर फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। जब इस ग्राम पंचायत में कोई कार्य ही नहीं हुआ और न ही मिट्टी खुदाई कार्य हुआ और नहीं मिट्टी पटाई कार्य तो फिर इन परियोजनाओं पर 124 श्रमिकों की हाजिरी किसके कहने पर लगाई जा रही है ।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह का कहना है कि इस समय हम बाहर है। ब्लाक पर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
uttar pradesh news siddharthnagar news Fake Muster Roll Government Scheme Irregularities Gram Panchayat News Birdpur Block Rural Development Scheme Independent Prabhat News Government Fund Misuse Rural Development Corruption Rural Employment Scheme MGNREGA Corruption Pond Excavation Scam Alleged Corruption Birdpur Number 10 VB-G RAM G Scheme Fake Worker Attendance Job Card Fraud Drain Construction Scam Public Fund Misappropriation Development Project Scam BDO Ajay Pratap Singh


Comments