सुरियावां रामलीला मैदान में इंटरलॉकिंग का सांसद ने किया उद्घाटन
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेतृत्व को गरीब जनता के हितों की चिंता नहीं है।
भदोही। सुरियावां नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का सोमवार को भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने उद्घाटन किया उद्घाटन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया द्वारा भदोही सांसद को अंग वस्त्र राम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए युवाओं से अपनी संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को संरक्षित रखने की अपील की।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके नेतृत्व को गरीब जनता के हितों की चिंता नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान सुरियावां व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष शेषधर गुप्ता ने सांसद को पत्रक सौंपकर सुरियावां में इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव, पुरानी बाजार में अंडरपास और शहीद ध्रुव लाल इंटर कॉलेज तक जाने वाले रास्ते की मांग उठाई। सांसद ने मांगों को शासन स्तर पर स्वीकृत कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया, अधिशासी अधिकारी सुजीत कुमार, मंडल अध्यक्ष स्वरूप पंकज मनोज उमर अशोक उमर गिरजा उमर सुकरू हवाई रमाकांत जायसवाल जयशंकर मोदनवाल रऊफ हाशमी पंजाबी मोदनवाल रतन जायसवाल पप्पू वर्मा अरुण मिश्रा दिनेश कुमार रईस अलीसहित 14 सभासद और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जटाशंकर मौर्य ने किया।
#HindiNews #SwatantraPrabhat #NarendraModi #UttarPradeshNews #उत्तरप्रदेशसरकार #BhadohiDevelopment #विकसितभारत2047 #भदोहीसमाचार #Suriyawan #NagarPanchayatSuriyawan #RamleelaMaidan \#BhadohiNews #व्यापारमंडल #केंद्रसरकार #रामलीलामैदान #सुरियावां #DrVinodKumarBind #भदोहीसांसद #InterlockingWork #इंटरलॉकिंगकार्य #विनयचौरसिया #IntercityTrain #इंटरसिटीट्रेन #अंडरपासकीमांग #स्थानीयविकास


Comments