दुर्गा पूजा को लेकर सतगावां पुलिस अलर्ट, बाजार में बढ़ी गश्त
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतगावां थाना पुलिस सतर्क है। थाना प्रभारी के निर्देश पर बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्त की जा रही है।
सतगावां, कोडरमा, झारखंड:- दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतगावां थाना पुलिस सतर्क है। थाना प्रभारी के निर्देश पर बाजार, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्त की जा रही है। साथ ही असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस की सक्रियता से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इससे बाजार में शांति का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
#PoliceAdministration #LawAndOrder #LocalNews #SwatantraPrabhat #JharkhandNews #PoliceAlert #SecurityArrangements #PolicePatrolling #पुलिसगश्त #PublicSafety #CrimePrevention #दुर्गापूजा #DurgaPuja2026 #FestivalSecurity #JharkhandPolice #FestivalPreparation #DurgaPujaSecurity #KodermaNews \#SatgawanNews #SatgawanPolice #PeacefulFestival #MarketSecurity #CommunitySafety #सतगावां #कोडरमा


Comments