घाटमपुर में 36 घंटे बाद तालाब में बुजुर्ग का शव मिला

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतन्त्र प्रभात संबाद दाता

कानपुर ग्रामीण

 
घाटमपुर में नशे की हालत में तालाब में कूदे बुजुर्ग का शव 36 घंटे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया,, तालाब में खरपतवार और दल-दल होने के कारण शव तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी,, पुलिस और फोरेंसिक टीम बुला कर साक्ष्य जुटाए, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,, आपको बताते चलें कि घाटमपुर के गांधी नगर मोहल्ला निवासी सत्यनारायण 55 वर्ष मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करतें थें,, शनिवार देर रात घर में किसी बात को लेकर विवाद होने पर वह गुस्से में घर के पास स्थित तालाब में कूद गए,,,
 
परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसियों में अनिल और दिनेश ने उन्हें बाहर निकाल लिया,, क़रीब दो घंटे बाद वह दोबारा तालाब में कूद गए,, पुनः परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे,,तब तक वह दल-दल में डूब चुके थे,, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नगरपालिका के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया,और करीब 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ,, घाटमपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज भदौरिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें