प्रयागराज: मां काली के स्वांग के दौरान दो पक्षों में मारपीट
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
ब्यूरो प्रयागराज । दारागंज क्षेत्र में मां काली के स्वांग के दौरान दूसरे दिन दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, दारागंज में 12 अक्टूबर से पांच दिवसीय मां काली स्वांग का आयोजन चल रहा है। प्रतिदिन शाम को मां काली का स्वांग निकाला जाता है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचते हैं। दूसरे दिन स्वांग के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
मौके पर मौजूद भीड़ के बीच हंगामे की स्थिति बन गई। हालात संभालने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
#UPPolice #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशसमाचार #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #पुलिसकार्रवाई #प्रयागराज #ReligiousEvent #धार्मिकआयोजन #श्रद्धालु #कानूनव्यवस्था #Daraganj #प्रयागराजन्यूज #दारागंज #मांकालीस्वांग #मारपीटकीघटना #पुलिसलाठीचार्ज #मांकाली #दशहराउत्सव #भीड़नियंत्रण #स्थानीयविवाद #MaaKaliSwang #PoliceLathicharge #ClashBetweenGroups


Comments