खाद्य विभाग की छापेमारी में पारदर्शिता की मांग, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम संजीव कुमार शाक्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
 
प्रयागराज
 
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग द्वारा दुकानों पर की जाने वाली छापेमारी और सैंपलिंग के दौरान व्यापारियों के उत्पीड़न एवं कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय स्थित संगम सभागार में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम संजीव कुमार शाक्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
 
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि त्योहारों का मौसम शुरू होते ही खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग द्वारा दुकानों पर छापेमारी और सैंपलिंग का भय दिखाकर कथित अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें सामने आने लगती हैं। उन्होंने कहा कि संगठन नकली और खराब खाद्य सामग्री की बिक्री का कतई समर्थन नहीं करता, लेकिन विभागीय कार्रवाई की आड़ में किसी भी व्यापारी को भयभीत कर अवैध धन उगाही किया जाना भी उचित नहीं है।उन्होंने मांग की कि विभाग की टीम जब भी किसी दुकान पर छापेमारी या सैंपलिंग के लिए पहुंचे तो व्यापारी एकता समिति के एक पदाधिकारी को भी साथ रखा जाए। साथ ही पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग या फोटोग्राफी कराई जाए, ताकि कार्रवाई में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
 
प्रदेश महामंत्री प्रमिल केशरवानी ने कहा कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो संगठन लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपकर संबंधित विभाग के कर्मचारियों की आय एवं संपत्तियों की जांच कराने की मांग करेगा।इस अवसर पर विजय अग्रहरि, इमरान अली बबलू, राकेश गुप्ता, विकास अग्रहरि, अमित केसरवानी, शकील अहमद, खिजीर हयात, मो. जावेद, दिनेश केसरवानी, रमेश वर्मा, कमलेश केशरवानी, राजकुमार गुप्ता, राजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें