सेवा ज्योति से जगमगाया बस्ती, विकसित भारत के संकल्प के साथ निकलीं चार पदयात्राएं
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं बस्ती प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा मौजूद रहे।
बस्ती। बस्ती जिले में शास्त्री चौक बुधवार को जनसेवा, राष्ट्रसमर्पण और विकसित भारत के संकल्प का साक्षी बना। भारतीय जनता पार्टी बस्ती द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के अंतर्गत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य शुभारंभ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं बस्ती प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक सुनील सिंह एवं विजय पांडेय ‘राजू’ रहे, जबकि संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया।
सेवा ज्योति प्रज्वलित कर लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन के उपरांत प्रधानमंत्री द्वारा ‘सेवा ज्योति’ का प्रज्वलन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के प्रतीक के रूप में ज्योति प्रज्वलित की।
इस अवसर पर हरीश द्विवेदी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक करीब 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा में जिस समर्पण और सेवाभाव के साथ देशवासियों के लिए स्वयं को समर्पित किया है, वह राजनीति के क्षेत्र में अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित किया है और आज भी उसी ऊर्जा एवं संकल्प के साथ देश की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
चार दिशाओं में निकलीं ‘सेवा ज्योति’ पदयात्राएं
‘सेवा ज्योति’ के प्रज्वलन के बाद बस्ती नगर को चार प्रमुख मार्गों में विभाजित करते हुए पदयात्राओं को रवाना किया गया। पहली पदयात्रा गांधीनगर मार्ग, दूसरी अमहट मार्ग, तीसरी कलेक्ट्रेट से रौता चौराहा और चौथी पुराने डाकखाने की दिशा में निकाली गई।
आयोजकों के अनुसार इन पदयात्राओं का उद्देश्य केवल जनसंपर्क नहीं, बल्कि विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा, जनजागरण और जनहित से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से सेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाना रहा। शास्त्री चौक से शुरू हुई ‘सेवा ज्योति’ नगर की अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ी।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी
जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
#SwatantraPrabhat #NarendraModi #BastiNews #BastiDistrict #PoliticalNews #UPPolitics #BastiPolitics #ViksitBharat #BJP #BJPWorkers #UttarPradeshPolitics #PublicService #NationBuilding #BJPNews #VivekanandMishra #BastiNewsUpdate #BastiBJP #SevaJyotiYatra #ViksitBharatSankalp #SevaJyoti #HarishDwivedi #SatendraSinha #JanSeva #RashtraSeva #ServiceCampaign


Comments