कानपुर भाजपा के ‘द्रोणाचार्य’ बृजनन्दन दुबे का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे बृजनन्दन दुबे का गुरुवार को प्रातः करीब 5:30 बजे बीमारी के बाद निधन हो गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे बृजनन्दन दुबे का गुरुवार को प्रातः करीब 5:30 बजे बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कानपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। करीब 75 वर्षीय दुबे विष्णुपुरी के निवासी थे और लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

बृजनन्दन दुबे ने भाजपा में अपना संगठनात्मक सफर बूथ स्तर से शुरू किया और आगे बढ़ते हुए मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा कानपुर उत्तर के जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय व्यवहार के कारण पार्टी में उनका विशेष सम्मान था।

भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बृजनन्दन दुबे का निधन कानपुर भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। वह केवल वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक और संगठन के ‘द्रोणाचार्य’ थे।

अंतिम विदाई के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बृजनन्दन दुबे के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगठनात्मक योगदान और सेवाओं को याद किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें