जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाया विपक्ष

राहुल-प्रियंका हिरासत में लेकर छोड़े गए

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के सांसदों का विरोध-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आयोजित लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए रवाना हुए, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

पुलिस द्वारा जंतर-मंतर जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर विपक्षी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रियंका गांधी सड़क पर लेट गईं और प्रदर्शन से हटने से इनकार किया। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगा।

यह लगातार दूसरा दिन है जब दिल्ली में विपक्षी सांसदों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी। मंगलवार को भी विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की ओर मार्च किया था, जिसके बाद आकाशवाणी भवन के बाहर कई घंटे तक धरना चला। पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था।

आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की जगह संभाली कमान Read More आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की जगह संभाली कमान

पुलिस का कहना है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति जरूरी है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कई विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

हमारे मुल्क से निकलो', अमेरिका ने ईरान को दिया बड़ा झटका, UN महासभा के बाद 2 राजनयिकों को निकाला Read More हमारे मुल्क से निकलो', अमेरिका ने ईरान को दिया बड़ा झटका, UN महासभा के बाद 2 राजनयिकों को निकाला

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें