ट्रक की टक्कर से फाइनेंसकर्मी की मौत, चालक हिरासत में

बुधवार सुबह प्रयागराज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार फाइनेंसकर्मी की मौत हो गई। बताया गया कि रावतपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज ।
 
बुधवार सुबह प्रयागराज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार फाइनेंसकर्मी की मौत हो गई। बताया गया कि रावतपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार करीब 10 फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
मृतक की पहचान हंडिया के अंबिरिया निवासी अभिषेक कुमार (21) के रूप में हुई है। अभिषेक उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में कर्मचारी था और कलेक्शन का काम करता था। बुधवार सुबह वह बाइक से रावतपुर होते हुए कौशांबी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आए ट्रक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।
 
हादसे में अभिषेक के सिर के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी।
 
 
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से निकलने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
 
पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय ट्रक की गति कितनी थी और किन परिस्थितियों में बाइक से उसकी टक्कर हुई।
मोबाइल पर बात करने की भी जांच
 
थाना प्रभारी वैभव सिंह के अनुसार, ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। हादसे के समय सड़क पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि दुर्घटना के समय युवक मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें