अजिगरा गांव में पशु शेड में आग लगने से 24 पशु जले, 22 की मौत

उसका बाजार थाना क्षेत्र के अजिगरा गांव में मंगलवार की रात एक छप्पर में अचानक आग लग जाने से बड़ी घटना हो गई। आग की चपेट में आने से एक गोवंश, एक भैंस और करीब 20 बकरियों की जलकर मौत हो गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

सिद्धार्थनगर।

उसका बाजार थाना क्षेत्र के अजिगरा गांव में मंगलवार की रात एक छप्पर में अचानक आग लग जाने से बड़ी घटना हो गई। आग की चपेट में आने से एक गोवंश, एक भैंस और करीब 20 बकरियों की जलकर मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तुलसी पासवान के छप्पर में देर रात आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि छप्पर में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। कुछ ही देर में आग ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कुल 24 पशु जल गए जिसमें से 22 की मौत हो गई।

छप्पर के बगल में साइकिल बनाने का सामान भी रखा था। आग की चपेट में आने से साइकिल रिपेयर की टंकी तथा उसमें रखे टायर और ट्यूब भी जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हो गया था। पूर्व प्रधान तौलन यादव और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर हल्का लेखपाल महेंद्र सहानी और पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित के नुकसान का जायजा लिया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें