कर्नलगंज में युवती ने युवक पर लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शोषण करने, करीब ढाई लाख रुपये लेने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शोषण करने, करीब ढाई लाख रुपये लेने और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।
 
युवती के मुताबिक, वर्ष 2023 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए एक होटल बुलाया, जहां उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए गए। शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी ने शादी का वादा किया और इसके बाद भी लंबे समय तक उससे मिलता रहा।
शादी के नाम पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप
 
युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और करीब ढाई लाख रुपये अपने बैंक खाते में मंगवाए। युवती के अनुसार, आरोपी ने 20 फरवरी 2026 को लिखकर भी शादी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।
युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी अब फोन कर उसे धमकाता है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसके अलावा उसने आरोपी पर धोखा देने और जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।
 
 
पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू।
 
 
शिकायत के आधार पर कर्नलगंज पुलिस ने नरसिंहदासपुर, थाना महरुआ, अंबेडकर नगर निवासी मयंक सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों में हुए लेन-देन, दोनों के बीच हुई बातचीत और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें