दुकान में नकब लगाकर हुई चोरी का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की शत-प्रतिशत धनराशि ₹81,300 बरामद, जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा ।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात जिला संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जुगैल के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई सम्पूर्ण धनराशि ₹81,300 बरामद की गई है।दिनांक 09/10.10.2026 की रात्रि में ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र स्थित राजेश कुमार केसरी उर्फ गुड्डू की परचून की दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली गई थी। उक्त घटना के संबंध में दिनांक 10.10.2026 को थाना जुगैल पर मु0अ0सं0 130/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

चोरी की मोटरसाइकिल समेत युवक गिरफ्तार, बैंक के बाहर से उड़ाई थी बाइक Read More चोरी की मोटरसाइकिल समेत युवक गिरफ्तार, बैंक के बाहर से उड़ाई थी बाइक

विवेचना के दौरान वादी के बयान, घटनास्थल के निरीक्षण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि वादी के मकान में निर्माण कार्य कर रहा राजगीर मिस्त्री बेचू घटना से पूर्व दुकान बंद होने के समय वहाँ आया था। उस दौरान उसने दुकानदार को नोटों की गड्डियाँ बनाकर गल्ले में रखते हुए देखा था। रात्रि में दुकानदार के दुकान बंद कर अन्य कार्य से चले जाने के बाद अभियुक्त द्वारा मौका पाकर दुकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली गई।

कोन क्षेत्र में नवरात्रि की धूम, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट Read More कोन क्षेत्र में नवरात्रि की धूम, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

थाना जुगैल पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.10.2026 को प्रातः 08:15 बजे गोठानी बिजुल नदी पुल से अभियुक्त बेचू हरिजन पुत्र गुलाब को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई सम्पूर्ण धनराशि ₹81,300 (इक्यासी हजार तीन सौ रुपये) बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय भेजा गया।

मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, नवरात्र पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट Read More मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ, नवरात्र पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण क्रमश :बेचू हरिजन पुत्र गुलाब, निवासी ग्राम गोठानी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, थाना जुगैल,उ0नि0 विपिन बिहारी राय,हे0का0 श्याम शेर यादव, का0 अजय कुमार, का0 सतीश कुमार शामिल रहे ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें