गोर्गी गाँव में निकला दस फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू।

वन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को अदवा बांध के जलाशय में छोड़ा।

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर।हलिया वन रेंज के गोर्गी गांव में रविवार देर रात रिहायशी बस्ती में करीब दस फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी लल्लू मौर्य के घर के पीछे मगरमच्छ दिखाई देने पर ग्राम प्रशासक रमेश मौर्य ने वन विभाग को सूचना दिया। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय के निर्देश पर वन दरोगा सिद्धार्थ मौर्य,नीतू शर्मा के वन्यजीव रक्षक अंकित सिंह तथा न्यूनतम वेतन कर्मी अनिल मौर्य और विनय पांडेय, सहित ग्रामीणों के सहयोग

गोर्गी गाँव में निकला दस फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

से मगरमच्छ को बांस बल्ली के सहारे वाहन पर लाद कर अदवा बांध के गहरे जलाशय में छोड़ दिया।इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि भोजन की तलाश में मगरमच्छ पानी से निकलकर रिहायशी बस्ती तक पहुंच गया होगा। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर गहरे जलाशय में छोड़ दिया।

विकसित भारत @2047 के तहत आयोजित हुई भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता Read More विकसित भारत @2047 के तहत आयोजित हुई भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार