सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

भीमपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक जब्त; एनएच-91 पर वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 65 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार अनुसार, पहली कार्रवाई 9 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे स्टेट हाईवे-91 पर भीमपुर थाना के सामने बनाए गए चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान की गई। इस दौरान छातापुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें मोटरसाइकिल से 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

वहीं, दूसरी कार्रवाई 10 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे भीमपुर वार्ड संख्या-5 स्थित एनएच-91 सड़क पुल के पास की गई। पुलिस के अनुसार, कुशवाहा चौक की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी को देखकर पुलिस टीम को संदेह हुआ। वाहन जांच दल को सूचना देने के बाद स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी से 53 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद स्कॉर्पियो जब्त करते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

तीनों आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज तिलाठी निवासी रमण कुमार झा उर्फ शंभू कुमार झा (करीब 35 वर्ष), दिलखुश कुमार ठाकुर (करीब 32 वर्ष) तथा सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खोजरी वार्ड संख्या-7 निवासी आदर्श कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल Read More बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल

इस संबंध में भीमपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

DM-SP की रात वाली दबिश: सड़क पर उतरा प्रशासन Read More DM-SP की रात वाली दबिश: सड़क पर उतरा प्रशासन

सुपौल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ नगर निगम:OTS और हाउस टैक्स वसूली को लेकर सख्त हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय-3 दिन का अल्टीमेटम Read More लखनऊ नगर निगम:OTS और हाउस टैक्स वसूली को लेकर सख्त हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय-3 दिन का अल्टीमेटम

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें