होमगार्ड्स स्वयंसेवक भर्ती-2025: चयनित 250 अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा 15 से 17 अक्टूबर तक

पुलिस लाइन चुर्क में होगा चिकित्सा परीक्षण, सफल अभ्यर्थियों का कराया जाएगा पुलिस सत्यापन

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

होमगार्ड्स स्वयंसेवक के पदों पर एनरोलमेंट प्रक्रिया-2025 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जनपद सोनभद्र के लिए कुल 250 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 200 पुरुष एवं 50 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा दिनांक 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में आयोजित की जाएगी। चिकित्सा परीक्षा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।

नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, करीब 60 हजार रुपये का तेल सीज Read More नवरात्रि से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, करीब 60 हजार रुपये का तेल सीज

चिकित्सा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र एवं पुलिस सत्यापन पुलिस विभाग द्वारा कराया जाएगा।जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स, सोनभद्र राजेन्द्र कुमार वर्मा ने जनपद के चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर चिकित्सा परीक्षा की प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की अपील की है।

इंगुनिया में आज से सजेगा रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच Read More इंगुनिया में आज से सजेगा रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें