कुशीनगर : मुसहर टोली में पहुंचा ‘सेवा सेतु अभियान’, एक छत के नीचे मिलीं कई विभागों की सेवाएं

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान’ के तीसरे दिन सोमवार को पडरौना नगर अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य नगर वार्ड स्थित मुसहर टोली में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान नगरवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। कार्यक्रम स्थल पर आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, चिकित्सा, कृषि सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। एक ही स्थान पर विभागीय सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

कार्यक्रम में लोगों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष रखीं। संबंधित विभागों के माध्यम से पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

आयोजकों ने कहा कि ‘सेवा सेतु अभियान’ का उद्देश्य जनसुविधाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आने वाली परेशानियों को कम करना है। पडरौना नगर की जनता की सेवा और सुविधा के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत पर मुफ्त मेडिकल कैंप, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ Read More यौम-ए-आबरू-ए-अहले सुन्नत पर मुफ्त मेडिकल कैंप, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें