धोबी समाज के चुनाव केी नई चुनाव समिति के गठन पर हुई 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात। 
 
नैनी, प्रयागराज।
 
 जिला रजत धोबी सुधार सभा, प्रयागराज की एक बैठक रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को पन्नालाल धोबी घाट पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य धोबी समाज का चुनाव कराने तथा नई चुनाव समिति के गठन को लेकर चर्चा करना रहा।बैठक की अध्यक्षत मुन्नू चौधरी ने की। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी  कैलाश चंद्र विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में समाज के चुनाव को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से  पुन्नालाल, कन्हैयालाल कनौजिया, शंकरलाल, मुन्नालाल, वरिष्ठ समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी, टिल्लू कनौजिया, ओमप्रकाश कनौजिया, जंक्शन कनौजिया, होरीलाल कनौजिया, जगदीश कनौजिया, राकेश कनौजिया, अर्जुनलाल कनौजिया, संजय कुमार कनौजिया, शिवशंकर कनौजिया, संदीप कनौजिया सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 
बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने तथा चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें