सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की दादी का निधन

पुलिस हिरासत से घर जाने की मिली अनुमति

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर बिना अनुमति प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत तीन लोगों को दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के भीतर से हिरासत में लिया। इनमें सौरभ दास और आशुतोष रांका भी शामिल थे। तीनों शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे मुंबई से विमान के जरिए दिल्ली पहुंचे थे।

तीनों को अलग-अलग हिरासत केंद्रों में भेजा

पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद तीनों को अलग-अलग स्थानों पर रखा। अभिजीत दीपके को गुरुग्राम, जबकि सौरभ दास और आशुतोष रांका को जाफरपुर कलां तथा बाहरी दिल्ली स्थित अलग-अलग हिरासत केंद्रों में भेजा गया। बताया गया कि तीनों को अलग-अलग रखने का उद्देश्य उनके समर्थकों की भीड़ एकत्र होने की आशंका को रोकना था।

दादी के निधन की सूचना पर घर जाने की अनुमति

इसी बीच पुलिस को अभिजीत दीपके की दादी के निधन की सूचना मिली। इसके बाद मानवीय आधार पर उन्हें महाराष्ट्र स्थित अपने पैतृक गांव जाने की अनुमति दी गई। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में उनकी 85 वर्षीय दादी सावित्रीबाई शंकरराव दीपके का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे निधन हो गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोपहर में दादी के निधन की जानकारी मिलने के बाद अभिजीत दीपके को उनके गृह नगर पहुंचाने के लिए हरसंभव सहायता देने की पेशकश की गई। पुलिस हिरासत में होने के कारण उनके परिवार के सदस्य उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। निधन की खबर मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें परिवार के पास पहुंचने में मदद देने की बात कही।

आप पर गर्व है...’, घायल कैप्टन स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की बहादुरी की तारीफ Read More आप पर गर्व है...’, घायल कैप्टन स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की बहादुरी की तारीफ

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें