12 वर्षीय किशोरी के साथ एक 56 वर्षीय अधेड़ के द्वारा छेड़खानी व दुराचार करने का मामला आया प्रकाश में 

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।


मीरजापुर। चिल्ह थाना क्षेत्र के एक गांव मे एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ एक 56 वर्षीय अधेड़ के द्वारा छेड़खानी व दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है । जिसके विरुद्ध किशोरी के माता के तहरीर पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया  है ।बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व किशोरी अपने घर से कुछ दूर अपने किसी कार्य से गई थी कि गाँव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा उसे बहला फुसला कर अपने कमरे में खींचकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ

 

कलम-दवात पूजा के साथ सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम Read More कलम-दवात पूजा के साथ सजे सांस्कृतिक कार्यक्रम

छेड़खानी करते हुए दुराचार किया ।आरोपी के चंगुल से छुटकर किशोरी ने अपने घर जाकर अपने माँ को आपबीती बताइ तो किशोरी के माता ने चील्ह थाने में प्राथना पत्र देकर उक्त ब्यक्ति के बिरुध अपने पुत्री के साथ छेड़खानी व दुराचार करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही करने की गुहार लगाई। पुलिस ने माता के तहरीर पर आरोपी अधेड़ व्यक्ति के विरुद्ध पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पूरे ब्रज में श्रद्धा और उल्लास से मनेगी गोवर्धन पूजा Read More पूरे ब्रज में श्रद्धा और उल्लास से मनेगी गोवर्धन पूजा

 

थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि पोक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है पीड़िता का मेडिकल सोमवार को कराया जाएगा।

दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत  Read More दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें