सुंदरकांड पाठ और मुकुट पूजन के साथ मानस रामलीला का शुभारंभ

कार्यक्रम में आचार्य अभिनव शर्मा एवं उनके शिष्यों द्वारा विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ संपन्न कराया गया। इसके बाद मुकुट पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। कलाकारों ने अपनी अभिनय कला के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  

नैनी, प्रयागराज

रविवार को मानस रामलीला समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ एवं मुकुट पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आदर्श रामलीला मंडल, चित्रकूट (मध्य प्रदेश) के कलाकारों ने नारद मोह एवं रावण जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में आचार्य अभिनव शर्मा एवं उनके शिष्यों द्वारा विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ संपन्न कराया गया। इसके बाद मुकुट पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। कलाकारों ने अपनी अभिनय कला के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर मानस रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक प्रदीप महरा शास्त्री, अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ‘धीरू’, महामंत्री नयन कुमार कुशवाहा, संरक्षक शिवशंकर दीक्षित, राकेश श्रीवास्तव, सुभाष प्रधान, मोहम्मद अजहर और सुभाष केशरवानी सहित उप कोषाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, अर्पित तिवारी, विनोद जैकब, पवन पांडेय, राजेश थापा, दीना भैया, विजय कुशवाहा, डॉ. ओपी पांडेय, करन हांडा और राजकुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उक्त जानकारी मानस रामलीला समिति के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें