कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने पर उबाल, जिला बार एसोसिएशन ने 12 अक्टूबर को न्यायिक कार्य बहिष्कार का लिया निर्णय

बिना पूर्व सूचना कार्रवाई का आरोप, अध्यक्ष अभय राज  सिंह और सचिव जंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर।

मीरजापुर। जिला बार एसोसिएशन मीरजापुर के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में 10 अक्टूबर 2026 को अधिवक्ताओं के चैंबर कथित रूप से बिना किसी पूर्व सूचना के तोड़े जाने के मामले में कड़ा विरोध जताया है। इस प्रकरण को लेकर जिला बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक में प्रस्ताव संख्या 82 सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव के अनुसार, सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी न्यायालयों में

IMG-20261012-WA0151

अधिवक्तागण पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई से अधिवक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है और उनके हितों की अनदेखी की गई है।

कांशीराम आवास के नाम पर ‘फर्जी एलॉटमेंट’ का खेल! 70 हजार से एक लाख तक ऐंठे, इनामी भाई-बहन गिरफ्तार Read More कांशीराम आवास के नाम पर ‘फर्जी एलॉटमेंट’ का खेल! 70 हजार से एक लाख तक ऐंठे, इनामी भाई-बहन गिरफ्तार

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन एसोसिएशन के सचिव जंग बहादुर सिंह ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं के सम्मान, उनके चैंबरों की सुरक्षा तथा प्रशासनिक कार्रवाई के तरीके को लेकर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को सूचना देना और संवाद स्थापित करना आवश्यक है। बिना पूर्व सूचना के चैंबर तोड़े जाने की घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

नशामुक्ति पर युवा संवाद में हुआ मंथन Read More नशामुक्ति पर युवा संवाद में हुआ मंथन

 

अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, एक दर्जन दर्शनार्थी घायल  Read More अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, एक दर्जन दर्शनार्थी घायल 

जिला बार एसोसिएशन के प्रस्ताव में यह भी निर्णय लिया गया कि पारित प्रस्ताव की प्रतिलिपि जिलाधिकारी मीरजापुर, आयुक्त विंध्याचल मंडल, न्यायालय एमएसीटी, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम तथा उपसंचालक चकबंदी को प्रेषित की जाए, ताकि मामले से संबंधित अधिकारियों को अधिवक्ताओं के निर्णय और उनकी आपत्ति की जानकारी हो सके।

बैठक में प्रमुख पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के नाम

 

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरराज सिंह, सचिव जंग बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज चौबे, उपसचिव प्रशासन संजय कुमार गुप्ता, उपसचिव पुस्तकालय अखिलेश कुमार अग्रहरि, उपसचिव प्रकाशन कुंवर हरिता सिंह, कोषाध्यक्ष कोशल कुमार त्रिपाठी, लाइब्रेरियन इरशाद अहमद, सदस्य कार्यकारिणी सुरेश प्रताप सिंह, अमरेश चंद्र पाण्डेय, शिवाकांत दुबे, अजय कुमार दुबे, अवधेश कुमार मिश्रा, शिव नरेश सिंह, सुरेश कुमार दुबे, मनोज केसरी, बबीता जायसवाल, दिनेश कुमार उपाध्याय, पीयूष अग्रवाल एवं मनीष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं के नाम एसोसिएशन के पत्र पर अंकित हैं।

 

जिला बार एसोसिएशन के इस निर्णय के बाद अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर अधिवक्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं। अधिवक्ताओं की मांग है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार