डीएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक कार्यों की स्थिति और आम लोगों से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान न्यायालय वादों, दाखिल-खारिज, कायाकल्प अभियान, जिला जनता दरबार, जन संवाद, राशन कार्ड, एनीमिया अभियान तथा पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश

आवेदनों के निष्पादन में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश

समीक्षा बैठक में सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति भी प्रमुखता से उठाई गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही, निष्पादन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

रेंजर बोले- भूमि खाली कराकर बड़े पैमाने पर कराया जाए पौधरोपण Read More रेंजर बोले- भूमि खाली कराकर बड़े पैमाने पर कराया जाए पौधरोपण

बैठक में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया गया।सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश

बेटे को साखर सांप ने डसा तो जिंदा साखर लेकर अस्पताल पहुंचा पिता Read More बेटे को साखर सांप ने डसा तो जिंदा साखर लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

कई वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

मजदूरी के 10 हजार रुपये के लिए दोस्त बने कातिल ,गमछे से गला घोंटकर सुलचन कीगई हत्या,शव नहर किनारे फेंका, दो गिरफ्तार Read More मजदूरी के 10 हजार रुपये के लिए दोस्त बने कातिल ,गमछे से गला घोंटकर सुलचन कीगई हत्या,शव नहर किनारे फेंका, दो गिरफ्तार

बैठक में उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मो. तारिक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण तथा वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं, जिले से बाहर अथवा अन्य स्थानों पर पदस्थापित संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार