बस्ती बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट में सिद्धार्थनगर की टीम बनी उपविजेता

बस्ती में आयोजित हुये बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट में सिद्धार्थनगर की टीम उपविजेता बनी।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
बस्ती में आयोजित हुये बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट में सिद्धार्थनगर की टीम उपविजेता बनी। खलीलाबाद की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों और टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों के बीच शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के नेतृत्व वाली सिद्धार्थनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही। बैडमिंटन खेल के बेहतरीन शॉट्स और खेल भावना से भरपूर मुकाबलों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में रवि अग्रवाल के साथ खिलाड़ी अमित उपाध्याय, संजय कौशल, आनंद सिंह, मंटू जायसवाल, इंस्पेक्टर मिथलेश राय , इंद्रेश, दिव्यांशु, सादिक , अस्मित वर्मा, अजय वर्मा, अधिवक्ता मृत्युंजय सहाय, राजीव शुक्ला, गौरव सहित अन्य खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर अपना दमखम दिखाया। अंतिम रोमांचक मुकाबले में सिद्धार्थनगर की टीम के उपविजेता का खिताब हासिल करने में कामयाब रही। खेल कार्यक्रम से वापस लौटने पर शोहरतगढ़ में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत रविवार को कस्बावासियों ने किया।शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि
खेल हमें प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और एक-दूसरे का सम्मान करना भी सिखाता है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिये समाज को सहयोग करना चाहिए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें