जमीनी विवाद में युवक ने थाने के सामने आत्मदाह की कोशिश पुलिस ने रोका, दो दिन में पैमाइश का आश्वासन पर दोनों पक्ष सहमत

भवानीगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते थाने के सामने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत रोक लिया। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

सिद्धार्थनगर ।

भवानीगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते थाने के सामने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत रोक लिया।  युवक का नाम संदीप जायसवाल है। संदीप ने भवानीगंज थाना पुलिस को लगभग एक सप्ताह पूर्व निर्माण कार्य को लेकर शिकायती पत्र दिया था लेकिन उसके द्धारा दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस द्धारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने इस घटना का अंजाम दिया।

 संदीप जायसवाल का आरोप है कि काना देवी उनके प्लॉट  के कुछ हिस्से पर मकान बना रही हैं। काना देवी का कहना है कि वह अपने प्लॉट  पर निर्माण कर रही हैं और उन्होंने पैमाइश भी करवाई है।

 थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और एसडीएम डुमरियागंज को मामले की जानकारी दी। एसडीएम ने दो दिन में पैमाइश कराने का आश्वासन दिया है। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि पैमाइश  के बाद जिसका भी
हिस्सा दूसरे के प्लॉट में आएगा, वह उसे खाली कर देगा, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।



About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें