बिहार-झारखंड सीमा पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 97.5 लीटर विदेशी शराब व 96 लीटर बीयर जब्त
आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर एवं निरीक्षक उत्पाद, हजारीबाग के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
चौपारण, हजारीबाग, झारखंड'- आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर एवं निरीक्षक उत्पाद, हजारीबाग के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 9 अक्टूबर 2026 को उत्पाद विभाग हजारीबाग एवं उत्पाद विभाग गया (बिहार) की संयुक्त टीम ने बिहार-झारखंड सीमा पर चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ गांव स्थित जीटी रोड पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सफेद रंग की बोलेरो (जेएच 05 सी 0485) से विभिन्न ब्रांडों की 259 पीस विदेशी शराब, कुल 97.515 लीटर, तथा 192 पीस केन बीयर, कुल 96 लीटर बरामद की गई।
पुलिस ने शराब व बीयर के साथ बोलेरो को जब्त कर लिया। मौके से कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
उत्पाद विभाग ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#CrimeNews #SwatantraPrabhat #JharkhandNews #PoliceAction #VehicleChecking #IllegalLiquor #LiquorSmuggling #FestivalSecurity #HazaribaghNews #हजारीबागसमाचार \#ChouparanNews #ExciseDepartment #BiharJharkhandBorder #LiquorSeizure #IllegalAlcoholTrade #ExciseRaid #LiquorSmugglingCase #ForeignLiquor #BeerSeizure #JharkhandExciseDepartment #HazaribaghPolice #AntiLiquorSmuggling #चौपारणसमाचार #अवैधशराब #शराबतस्करी


Comments