कास के खिले फूल दे रहे मां के आगमन का संदेश, दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़िया में उमंग
मां शैलपुत्री की आराधना को लेकर घरों से पूजा पंडालों तक तैयारी तेज
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:- शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही पाकुड़िया प्रखंड में उत्साह और उमंग की लहर दिखाई देने लगी है। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कास के खिले फूल मां दुर्गा के आगमन का संदेश दे रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं।
10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के बाद 11 अक्टूबर से आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ होगा। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु घरों में कलश स्थापना की तैयारी में जुटे हैं।
पाकुड़िया सहित प्रखंड के करीब 20 दुर्गा मंदिरों में पूजा को लेकर आकर्षक सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमाओं को भव्य और दिव्य स्वरूप देने में मूर्तिकार दिन-रात जुटे हुए हैं। पूजा को लेकर पाकुड़िया बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। खासकर बच्चों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
#IndianFestivals #HinduFestival #पाकुड़ियासमाचार #PakurNews #JharkhandNews #दुर्गापूजा #DurgaPuja2026 #FestivalPreparations #ShardiyaNavratri #FestivalSeason #NavratriCelebration #NavratriFestival \#PakuriaNews #MaaDurga #DurgaPujaPreparations #DurgaMandir #MaaShailputri #KalashSthapana #PakuriaDurgaPuja #JharkhandFestival #DurgaIdolMaking #NavratriSpecial #शारदीयनवरात्र #मांदुर्गा #SwatantraPrabhat Make my hashtag set more relevantRemove duplicate hashtag themes


Comments