नारायणपुर में लगा विशेष कैंप, मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर भरे गए फॉर्म

शनिवार को नारायणपुर के बूथ संख्या 34 स्थित पुराना पंचायत भवन, मध्य विद्यालय नारायणपुर समेत विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:-  शनिवार को नारायणपुर के बूथ संख्या 34 स्थित पुराना पंचायत भवन, मध्य विद्यालय नारायणपुर समेत विभिन्न मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पहुंचे मतदाताओं ने बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा। इसके अलावा दावा-आपत्ति से जुड़े मामलों पर भी पहल की गई तथा मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज लिए गए।
 
इस दौरान बीएलओ एवं अन्य अधिकारियों ने मतदाताओं को विशेष कैंप की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पुराना पंचायत भवन स्थित मतदान केंद्र पर पर्यवेक्षक सह कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र झा ने मतदाताओं को आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाताओं को सुविधा एवं लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।
 
मौके पर रेनू कुमारी, सुनीता देवी, वहामुनी हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें