इंगुनिया में आज से सजेगा रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच

प्रखंड के इंगुनिया गांव में आयोजित होने वाले रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

चौपारण, हजारीबाग, झारखंड:-  प्रखंड के इंगुनिया गांव में आयोजित होने वाले रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिव शक्ति क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को नवरात्रि के प्रथम दिवस पर होगा। इसको लेकर गांव में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों के लिए पूरा मैदान दूधिया रोशनी से जगमगा उठा है। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला ब्लैक टाइगर बेलखरा और ब्रदर्स इलेवन कजरा के बीच खेला जाएगा।
 
सामाजिक समरसता और गांव की गरिमा को आगे बढ़ाने की पहल
 
आयोजकों ने बताया कि शिव शक्ति क्लब की स्थापना गांव के बुजुर्गों ने सामाजिक समरसता को मजबूत करने और गांव की गरिमा को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से की थी। क्लब की इसी परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब युवाओं ने संभाली है। युवाओं का कहना है कि बुजुर्गों के मार्गदर्शन, वरिष्ठजनों के आशीर्वाद और ग्रामीणों के सहयोग से बड़े आयोजनों को सफल बनाकर क्लब की प्रतिष्ठा को और ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकजुटता और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का भी माध्यम है।
 
बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं के उत्साह से होगा आयोजन
 
इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के बुजुर्गों एवं वरिष्ठजनों का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। इनमें राम लगन सिंह, राम बृक्ष सिंह, सीताराम सिंह, रामोतार सिंह, अर्जुन सिंह, कृपाल सिंह, दिनेश शर्मा, राम सेवक सिंह, रामफल सिंह, राज किशोर सिंह, राम प्रकाश सिंह, रामानंद पांडेय, महेश सिंह, राम केश्वर सिंह, करुणा चंद्रवंशी और सुनील चंद्रवंशी, राज कुमार सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।
 
वहीं, युवाओं में सुबोध सिंह, शिव कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि मृत्युंजय सिंह, राजेश सिंह, धननंज सिंह, अभय सिंह, रंजीत सिंह, सिधेश सिंह, सुदामा सिंह, कृष्णा सिंह, संजय प्रजापति, व्याश चंद्रवंशी, सुबोध ठाकुर, राकेश सिंह, अनूप सिंह, विकास सिंह, संजय सिंह, सुजीत सिंह, अरविंद सिंह, ठकुरी प्रजापति, नितेश सिंह, लव कुमार चंद्रवंशी, लव कुमार सिंह, अंगद सिंह, पंकज सिंह, लोकेश सिंह और अंकित सिंह, रविन्द्र पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
 
शिव शक्ति क्लब के अध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव सुभन शर्मा और कोषाध्यक्ष नीलेश सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में लगी हुई है। टीम के कप्तान चंदन सिंह सहित सभी सदस्य टूर्नामेंट को यादगार बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों के सहयोग और शुभकामनाओं से आयोजन समिति का उत्साह बढ़ा है।
 
मुखिया पप्पू कुमार रजक की मेहनत से आयोजन को मिली गति
 
टूर्नामेंट के संयोजक एवं पंचायत के युवा मुखिया पप्पू कुमार रजक आयोजन की सफलता के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। मैदान की व्यवस्था से लेकर अन्य तैयारियों तक, आयोजन को व्यवस्थित और यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
गौरतलब है कि शिव शक्ति क्लब की ओर से पूर्व के वर्षों में कई बार रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है। हालांकि, क्लब के इतिहास में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का यह पहला आयोजन है। ऐसे में 32 टीमों की भागीदारी वाला यह टूर्नामेंट इंगुनिया में खेल गतिविधियों को नया आयाम देने के साथ ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर प्रदान करेगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें