इंदलपुर में चाय की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभा

नैनी, प्रयागराज।

 नैनी क्षेत्र के इंदलपुर मोहल्ले में बुधवार देर रात अराजक तत्वों द्वारा एक चाय की दुकान में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। आग लगने की जानकारी गुरुवार सुबह दुकानदार को हुई। सूचना मिलते ही दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार और उसका परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। दुकान ही परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन बताई जा रही है। आगजनी की घटना से परिवार में गहरा मायूस  है।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें