पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में निर्माणाधीन दुर्गा पंडालों में अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया निरीक्षण अभियान

सोनभद्र पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं आगामी त्योहारों को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अग्निसुरक्षा संबंधी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कस्बा रॉबर्ट्सगंज में प्रभारी अग्निशमन द्वारा निर्माणाधीन अस्थायी दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंडालों में अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवनिर्मित 03 यातायात पुलिस बूथों की हुई शुरुआत, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा मिर्जापुर तिराहा बूथ का फीता काटकर भव्य शुभारंभ Read More राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवनिर्मित 03 यातायात पुलिस बूथों की हुई शुरुआत, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा मिर्जापुर तिराहा बूथ का फीता काटकर भव्य शुभारंभ

अभियान के दौरान आयोजकों को अग्निसुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर आग से बचाव के उपायों, संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पंडालों में अग्निसुरक्षा के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।

नवागत एसपी ओमवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने के दिए निर्देश Read More नवागत एसपी ओमवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने के दिए निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें