सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर, धनबाद रेफर

नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:-  नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के शिबूडीह निवासी सोहेद अख्तर के पुत्र अजमल अंसारी के रूप में हुई है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमल अंसारी बाइक से अपने घर से जामताड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन (एमपी 15 जेडजे 7961) ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें