प्रयागराज में सोमवार को पत्नी से नाराज पति ने मायके पहुंचकर 3 स्कूटियों में आग लगाई

कुछ महीने पहले युवती से लव मैरिज की थी। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों में मन-मुटाव हुआ और पत्नी मायके में रहने लगी थी। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज 
 
 
कुछ महीने पहले युवती से लव मैरिज की थी। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों में मन-मुटाव हुआ और पत्नी मायके में रहने लगी थी। 
 
आरोप है कि इसी से नाराज होकर पति सोमवार सुबह करीब 3 बजे उसके मायके पहुंचा। वहां खड़ी तीन स्कूटियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही तीनों स्कूटियां धू-धूकर जलने लगीं। आसपास के लोगों ने आग देखी तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
 
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। हालांकि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहिया पांडे का हाता की है।
 
पति-पत्नी के विवाद की वजह भी जांच रही पुलिस
 
CCTV फुटेज में युवक स्कूटियों के पास जाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि उसने पेट्रोल डालकर तीनों वाहनों में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से तीनों स्कूटियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
 
पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है। साथ ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की वजह और तीनों स्कूटियों को निशाना बनाने के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें