तेज रफ्तार वाहनों पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का वार, 115 वाहनों पर कार्रवाई
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कानपुर यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कानपुर यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-34, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 और गंगा बैराज पर इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात कर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी की जा रही है।
यातायात पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को कुल 115 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ओवरस्पीड के मामले में 3 ट्रक, 3 बस और 74 चार पहिया/दो पहिया समेत कुल 80 वाहनों के चालान किए गए। वहीं गंगा बैराज पर 35 वाहनों के ओवरस्पीड में चालान किए गए।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें और रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग, ओवरटेक हमेशा दाहिनी ओर से करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने से भी सख्ती से बचने की अपील की है।
यातायात पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालक की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी की हिफाजत के लिए भी जरूरी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
पुलिस का संदेश है— “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा; यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।”
#SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #RoadSafety #TrafficRules #KanpurTrafficPolice #Overspeeding #NH34 #NH19 #GangaBarrage #RoadAccidentPrevention #TrafficEnforcement #SpeedLimit #KanpurTraffic #InterceptorMobile #TrafficChallan #HelmetSafety #SeatBelt #WrongSideDriving #SafeDriving #TrafficAwareness #RoadSafetyCampaign #TrafficViolation #DrunkDriving #UPTrafficPolice


Comments